मुरादाबाद, जुलाई 29 -- नगर निवासी युवक ने काशीपुर निवासी महिला के साथ निकाह किया और एक बेटी पैदा होने के बाद वह मां बेटी को बेसहारा छोड़कर कुवैत चला गया। महिला ने शौहर की मुंह बोली मां से दहेज का सामान वापस कराने की मांग की है। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी युवती की शादी नगर निवासी युवक के साथ 5 साल पहले हुई थी। एक बेटी पैदा होने के बाद लगभग 1 साल पहले पति मां बेटी को बेसहारा छोड़कर कुवैत चला गया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि उसे शौहर खर्च का पैसा नहीं भेज रहा है और उसकी मुंह बोली मां उसे घर में नहीं रहने दे रही है और उसका सारा दहेज का सामान कब्जा लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...