पत्नी को बेरहमी से पीटा, 12 साल की बेटी ने बुलाई पुलिस
बागपत, अगस्त 6 -- खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता को उसके पति ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। उसका सिर भी फोड़ डाला। जिससे वह मरनासन स्थिति में पहुंच गई। मां को पिटता देख 12 वर्षीय बेटी ने डॉयल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी पति नशे का आदि है। गुरुवार दोपहर वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। पत्नी ने विरोध किया, तो उसने डंडों से हमला कर दिया। उसने उसके सिर में भी डंडे से प्रहार किया। जिसमें वह बुरी तरह घायल होने के साथ मौके पर ही बेहोश होकर गई। मां की इस हालत को देख 12 साल की बेटी ने डॉयल- 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मां की जान बचाने की गुहार लगाई। सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.