सहारनपुर, मार्च 5 -- सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पति द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोक्कलपुर निवासी युसूफ पुत्र अकबर ने थाना जनकपुरी में दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसने अपनी बहन समीना पुत्री अकबर की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से शमशाद पुत्र मंजूर हसन निवासी चक हरेटी, जनता रोड के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शमशाद आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता है और कई बार बुरी तरह पीट चुका है। तहरीर के अनुसार करीब दो माह पहले भी आरोपी ने मारपीट कर समीना का हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद 27 फरवरी को शमशाद ने फिर से समीना के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पसलियां टूट गईं ...