गंगापार, जून 11 -- स्थानीय थाना क्षेत्र के बैदवार गांव का 22 वर्षीय अब्बू पुत्र हरि कोल गुरुवार सुबह मिर्जापुर जिले के थाना ड्रमंडगंज देवहट के पास सामने से आ रही पिकअप से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी कोरांव इलाज के लिए लाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के साथ बाइक से जा रहा साथी युवक 24 वर्षीय आशीष कुमार सिंह पुत्र कमला शंकर सिंह निवासी ड्रमंडगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे जहा कोहराम मचा हुआ था। अब्बू घायल साथी आशीष कुमार निवासी ड्रमंडगंज के यहां मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह आशीष के साथ कोरांव के देवघाट कोलडिहवा बस्ती में अपनी पत्नी अनीता को बुलाने जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह साथी आशीष के साथ देवहट के सामने पहुंचा था कि सामने से...