शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- खुदागंज (शाहजहांपुर)। खुदागंज क्षेत्र के भुंडी गांव का युवक मायके से पत्नी के न आने पर टावर पर चढ़ गया। पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा। लगभग चार घंटे बाद पत्नी के पहुंचने पर युवक टावर से उतरा। पुलिस ने पत्नी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया। भुंडी गांव के दिलीप मिश्रा दूसरी जाति की युवती से करीब 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दिलीप की पत्नी अपने मायके चली गई थी। दिलीप की पत्नी की बहन की शादी गुरुवार को होनी है। दिलीप ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की भी शादी उसकी बहन के ही मंडप पर किसी और के साथ कर दी जाएगी। इसी से नाराज होकर दिलीप शाम लगभग 6:30 बजे अपने गांव के पास बने टावर पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाए जाने की मांग करने लगा। सूचना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.