पत्नी को बिना बताए परदेश गया पति, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पूरनपुर। शादी के बाद युवक पत्नी को बिना बताए कनाडा चला गया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बीस लाख रुपए कार के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विदेश में मौजूद पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर से सटी ग्राम पंचायत नरायनपुर निवासी नमनदीप कौर ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2025 को पलविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले पलविंदर कनाडा में रहता था। उसने शादी के बाद पत्नी नमनदीप के साथ घर में ही रहने का आश्वासन दिया। आरोप है शादी के बाद ससुराल वाले बीस लाख रुपए और दूसरी कार की मांग करने लगे। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता नमनदीप को प्रताड़ित किया। आरोप है बीते 27 जनवरी को पति पलविंदर दिल्ली जाने की बात कहकर बिना बताए कनाडा चला गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पलंिवदर सिंह, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.