पत्नी को बच्चा नहीं हुआ पति ने दिया तीन तलाक, केस
रामपुर, जुलाई 19 -- पत्नी के बच्चा पैदा नहीं होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला मुरादाबाद के पखवाड़ा कस्बे का है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरब्बा गांव निवासी एक युवती की शादी 12 वर्ष पूर्व पखवाड़ा निवासी गुलफाम के साथ हुई थी। विवाहिता के कोई बच्चा पैदा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे आए दिन ताना मारते रहते थे। इस दौरान कई बार विवाहिता को मारपीट कर ससुराल वालों ने निकाल दिया। लेकिन पंचायत के बाद विवाहिता अपनी ससुराल चली गई थी। तीन दिन पूर्व पति ने बच्चा ना होने का हवाला देते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने तलाक का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने विवाहिता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.