दरभंगा, मार्च 20 -- सिंहवाड़ा। भरवाड़ा नगर पंचायत के लाला चौक स्थित पनपीबी पोखर से गुरुवार को पति-पत्नी के शव बरामद होने की घटना की क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि सेहरी से पूर्व पति-पत्नी पोखर किनारे गये थे। अचानक महिला का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। पति ने पत्नी को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बचाने के क्रम में दोनों पानी में डूब गये। इससे दोनों की मौत हो गई। मॉर्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने महिला की लाश को तालाब में देखा तो हल्ला शुरू किया। आवाज सुनकर ग्रामीण तालाब किनारे जुट गये। सूचना मिलते सिंहवाड़ा पुलिस एवं गोताखोर पहुंचे। इसके बाद दोनों शवों को पोखर से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक पुत्र मो. एकलाख परदेस में मजदूरी करता ...