पत्नी को बंधक बनाकर जबरन गर्भपात कराने का आरोप, तहरीर दी
गोंडा, मई 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ससुराल पक्ष द्वारा बंधक बनाए रखने, मारपीट करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पत्नी को सकुशल वापस दिलाने और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मुंडेरवा निवासी त्रिपुरारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई है। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोग पत्नी को अपने साथ ले गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब पत्नी को वापस नहीं भेजा गया तो उसने पूर्व में भी थाने में तहरीर दी थी। उस समय विपक्षियों ने 15 दिन के भीतर पत्नी को भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.