पत्नी को बंधक पति-बेटे का फोटो दिखाया; हत्या की धमकी दी, घर ले जाकर लाखों के गहने लूटे
संवाददाता, जून 24 -- कानपुर में लूट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब गुजैनी में नए तरीके से हुई लूट ने दक्षिण क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुजैनी थाने के पास बाइकसवार शातिरों ने रविवार रात पैदल जा रही एक महिला को रोका और मोबाइल पर उसे पति-बेटे की फोटो दिखाकर कहा कि दोनों हमारे कब्जे में हैं। दोनों की हत्या की धमकी देकर महिला का मंगलसूत्र और 600 रुपये लूट लिए। शातिरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उन्होंने चाकू की नोक पर महिला को बाइक पर बैठाया और उसके घर तक जा पहुंचे। पति और बेटे का गला काटने की धमकी देकर घर में रखे लाखों के जेवरात मंगवा लिए और लेकर फरार हो गए। रविदासपुरम निवासी सुरेश कुमार स्कूली वैन चलाते हैं। परिवार में पत्नी बिंदन देवी और चार बच्चे हैं।बंधक पति-बेटे की फोटो दिखाई बिंदन ने बताया कि रविवार शाम वह बर्रा-आठ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.