पत्नी को फांसी पर लटकाने की कोशिश, बच्चों की चीख से बची जान
इटावा औरैया, मार्च 24 -- पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाने की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्चों की चीख-पुकार से महिला की जान बच गई। थाना क्षेत्र के गांव भिगसिया थरी निवासी करीब 30 वर्षीय संगीता देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति शिव प्रताप अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार रात को भी उसने मारपीट की, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान शिव प्रताप ने संगीता के साथ बेरहमी से मारपीट की और इसके बाद कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया और उसे फांसी पर लटका दिया। घटना के समय बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आरोपी पति ने खुद ही फंदा काट दिया और मौके से भाग गया। शोर सुनकर जेठानी पुष्पा देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को तड़पती हालत में देखा। डायल 112 पर सूचना दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.