रामपुर, सितम्बर 10 -- पारिवारिक विवाद में पत्नी पर दबाव बनाने के लिए एक पिता ने अपने ही साढ़े तीन साल के बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली। उसने दोस्त की मदद से बच्चे को उत्तराखंड के सितारगंज भेज दिया और थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति पर बेटे के अपहरण का आरोप लगा दिया। पुलिस की जांच में जब साजिश की परतें खुलीं तो पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के मुताबिक, नगर की हंस बिहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने छह सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साढ़े तीन वर्षीय बेटे कार्तिक का अपहरण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। जांच आगे बढ़ी तो विकास की भूमिका ही संदिग्ध नजर आने लगी। पु...