उरई, मार्च 26 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार देर रात को जली हालत में मिले युवक मामले का खुलासा उसकी पहचान होने के साथ हो गया। युवक अमित जाटव निकला जो घटना वाली रात कैलिया थाना क्षेत्र में अपने दोस्त संग महिला मित्र से मिलने गया था और युवक को महिला मित्र के पति ने मौत के घाट उतार दिया और सबूत शिनाख्त मिटाने को लेकर शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में ही मृतक की पहचान कर इस अंधे मर्डर का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि उसका लड़का अमित जाटव 24 वर्ष कई वर्षों से अपने ताऊ मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा में रहता था। कई वर्षों से वहीं की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.