प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। दारागंज थानाक्षेत्र में एक रोचक मामला सामने आया है, जहां रंगीन मिजाज एक युवक अपनी ही पत्नी को प्रेमिका समझ बैठा और शादी का वादा कर उससे मिलने मंदिर पहुंच गया। यहां उसकी मुलाकात प्रेमिका की बजाय पुलिस से हो गई, जो उसे पकड़कर थाने उठा ले गई।नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली सोनी त्रिपाठी की दारागंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर किशुनदास नवाबगंज निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी। आरोप है कि पति और उसके घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह पांच साल की बेटी के साथ चार वर्षों से मायके में रह रही है। सोनी के मुताबिक इंस्टाग्राम पर नई आईडी बनाकर उसने पति से संपर्क किया। पति उसे पहचान नहीं सका और दूसरी लड़की समझकर बातचीत करने लगा। क...