समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपी पति मो. सम्मीउल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पत्नी फातिमा खातून ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने पति के अलावा सास व ननद को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में आवेदिका ने कहा है की उसकी शादी सातनपुर वार्ड 5 निवासी मंसूर अंसारी के पुत्र मो. सम्मीउल्लाह के साथ हुई। निकाह के बाद से ही उसकी सास, ननद दहेज में और रुपया व समान की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति उसके साथ बराबर मारपीट भी करता रहता था। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज शनिवार की रात जब वह सो रही थी तभी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इससे पीड़ित पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बा...