भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के आलमपुर नईबस्ती निवासी मीम बानो पत्नी गयासुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर दिया। ससुराल के लोगों पर मारपीट, मुकदमा वापस लेने का आरोप लगाया। साथ ही पति पर छोटी बहन को भगाकर शादी करने की बात कही। पुलिस ने चार लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। तहरीर में विवाहिता ने कहा कि उनका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर ससुराल के लोग खुन्नस खाए हैं। मुकदमा ना उठाने पर नौ अप्रैल को रात 10 बजे के आसपास मारपीट किया। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पति गयासुद्दीन, रियासुद्दीन, रियाजुद्दीन, सीमा बानो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...