पत्नी को पीटने से रोकने पर मकान मालिक को किया घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र में किरायेदार दंपति में हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करना मकान मालिक को भारी पड़ गया। बीच बचाव करने से गुस्साए किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक और उसके साले को पीट दिया। घायल मकान मालिक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के मोहल्ला वारसीनगर गली नंबर-6 निवासी फरजाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान में शाबेज किरायेदार है। 2 अप्रैल को शाबेज अपनी पत्नी भूरी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर फरजाना का पति दिलशाद और भाई फरदीन भूरी को बचाने चले गए। आरोप है कि बीच बचाव करने से नाराज होकर आरोपी शाबेज ने नासिर, उसके भाई साबिर और मोहम्मद फैजान के साथ मिलकर दिलशाद और फरदीन को पीट दिया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.