पत्नी को पीटने के बाद घर से निकाला
हमीरपुर, मई 28 -- बिवांर, संवाददाता। अतरार गांव में शराबी व जुआरी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। बिवांर थाना के अतरार गांव की अंजलि पत्नी अरिमर्दन सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 8 साल पहले शादी हुई थी। पति शराब पीने जुआ खेलने का आदी है। नशे में आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। घर से बाहर निकाल देने पर महिला 31 मई 25 को अपने मायका जनपद जालौन थाना उरई के पड़ली गांव चली गई थी। चचेरे ससुर की मौत पर 20 मार्च को मायका से ससुराल आई। तब से पति आत्महत्या की धमकी दे रहा है। 25 मई को तेजाब पीने की कोशिश करने पर महिला ने पति के हाथ से बोतल को छीन लिया। जिसके बाद फिर से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अपने बाबा व रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.