नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। छलेरा गांव में पति ने मारपीट कर पत्नी को बेहोश कर दिया। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छलेरा गांव निवासी पूजा चौहान ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी कि पति धमेंद्र चौहान रविवार को रात ढाई बजे घर पर शराब पीकर आए। नशे में उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसको थप्पड़ मार मारकर बेहोश कर दिया। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। मारपीट के बाद धर्मेंद्र ने पत्नी से कहा कि अगर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसे जान से मार देगा। पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है। महिला का कहना है कि शराब के नशे में पति पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.