बरेली, मई 27 -- दहेज में 20 लाख की कर रहे मांग पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज में 20 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। जान से मारने की नियत ने ससुर ने रिवाल्वर और पति ने राइफल तान दी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता कीर्ति मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 21 नवंबर 2019 में महानगर के निशांत शर्मा से हुआ था। उसके दो बेटियां और 28 दिन का बेटा है। आरोप है, पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विरोध करने और पुलिस से शिकायत की बात कहने पर ससुर ने रिवाल्वर और पति निशांत ने राइफल तान दी। घर से निकाल दिया। इज्ज्तनगर पुलिस ने इस मामले में पीड़िता कीर्ति ...