गोरखपुर, मई 2 -- संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट व आग लगा कर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को शुक्रवार को मुर्गी फार्म सुन्दरपुर बजहा के पास से गिरफ्तार किया। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित परशुराम चौधरी पुत्र स्वर्गीय सखारु चौधरी निवासी जयंतीपुर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर ने 21 अप्रैल 2026 को तहरीर दिया। जिसमें आरोप मढ़ा कि उसकी पुत्री के साथ उसके पति ने मारपीट की और आग लगा देने जैसी घटना की। जिससे उसकी पुत्री घायल हो गई। घायल बेटी का गोरखपुर में इलाज कराने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया। सूचना के आधार पर एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई राजकुमार मिश्रा ने आरोपी विजयसेन चौधरी निवासी बन्धवा को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.