पत्नी को नहीं किया विदा तो टैक्टर लेकर मचाया उत्पात
बस्ती, मार्च 26 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी को विदा नहीं करने पर एक युवक इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने ट्रैक्टर को सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए उसने लोगों की जान जोखिम में डाल दिया और एक व्यक्ति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने तक की कोशिश कर डाली। करीब आधे घंटे तक राम-जानकी मार्ग पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय थानाक्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर मंगलवार को एक युवक ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी कर उत्पात मचा दिया। बताया जाता है कि हर्रैया थानाक्षेत्र के सेमरहिया गांव निवासी एक युवक अपनी ससुराल दुबौलिया क्षेत्र में आया था। यहां उसने पत्नी की विदाई कराने की जिद की, लेकिन ससुराल पक्ष के मना करने पर वह भड़क उठा। गुस्से में युवक ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतर आया और बोनट पर बैठकर स्टंट करने लगा। वह कभी ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.