गिरडीह, मार्च 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पननेती के दौरान भोजपुरी के फूहड़ गीत पर भाभी को डांस के लिए प्रेरित करने का विरोध करने पर दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया है। यह मामला महुआर पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि गांव में शादी की रस्म के तहत गुरुवार की देर रात पननेती का विधान चल रहा था। पननेती के मौके पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गांव की एक महिला पननेती का विधान देखने के लिए बगल मे खड़ी थी। इस बीच रिश्ते में चचेरा देवर ने भाभी को भोजपुरी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.