फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पत्नी को देखने आए पति की उसके साले ने मारपीट कर दी। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। चौकी इंचार्ज ने दोनों को थाने भेज दिया। दो दिन पूर्व एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग होकर फांसी लगा ली थी। उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसका पति रविवार दोपहर अपनी पत्नी को देखने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर आया था। उसी दौरान उसके साले ने पकड़ लिया। साले ने जीजा के साथ में मारपीट कर दी। मारपीट होने पर ट्रॉमा सेंटर में तैनात गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। चौकी इचार्ज योगेंद्र सिह मौके पर आ गए तथा दोनों को थाने भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.