नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में बुधवार को होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था। शादी से इनकार करने से गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेमिका के निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।चार साल पहले हुई थी साहिल और युवती की मुलाकात पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल सोसाइटी के एक फ्लैट में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता के साथ रहते थे। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद की प्रिया सोलंकी से हुई। प्रिया नोएडा की कंपनी में काम करती थी, जल्द ही उन दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.