नई दिल्ली, फरवरी 19 -- हजारों वर्षों से महिलाओं के ऊपर अत्याचार होते आ रहे हैं। अब आधुनिक समय में कई देशों में महिलाओं को बराबरी का हक मिल रहा है, लेकिन अभी भी कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं को पुरुष का गुलाम ही समझा जाता है। अफगानिस्तान, जो कभी एक आधुनिक दुनिया के साथ अपने कदमताल करता था, वह तालिबान के अधीन शासित है। ऐसे में यहां पर भी महिलाओं की हालत लगातार दयनीय होती जा रही है। तालिबान प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नए आदेशों के मुताबिक कोई भी पति अपनी पत्नी को तब तक पीट सकता है, जब तक कि उसकी हड्डी न टूट जाए। तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने 90 पन्नों वाला एक नया फरमान जारी किया गया है। इस फरमान में अपराधों के लिए सजा का ऐलान किया गया है। नए नियमों को आधिकारिक रूप से 'दे महाकुमु जजाई उसूलनामा' नाम दिया गया है। इन नियमो...