अलीगढ़, जून 8 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पड़ोसी युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार टप्पल के एक ग्राम निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 4 जून की रात करीब 12 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला ललित कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर से जाते समय उसकी पत्नी सोने और चांदी के कई कीमती आभूषण भी साथ ले गई। तहरीर के अनुसार गायब हुए आभूषणों में सोने की एक जोड़ी कुंडल, एक महिला अंगूठी, एक पुरुष अंगूठी तथा चांदी की एक जोड़ी तोड़ियां (पायल) शामिल हैं। पीड़ित ने...