धनबाद, जनवरी 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। दहेज के लिए अपनी पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में कतरास थाना क्षेत्र के भटमुरना निवासी मनोज नोनिया को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां रीता देवी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि घटना 15 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़िता को किरासन तेल छिड़क कर आग लगाए जाने का आरोप लगा था। गंभीर रूप से झुलसी पूजा का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पीड़िता को एम्बुलेंस में लेकर उसकी मां समेत अन्य परिजन पहुंचे थे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.