मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी प्रीति कुमारी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पति राहुल कुमार सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी करजा थाना क्षेत्र के फंदा गांव से हुई है। राहुल के खिलाफ ससुर पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना के धनहर दिहुली निवासी अवधेश कुमार सिंह ने एफआईआर कराई थी। आरोप लगाया था कि छह नवंबर 2021 की रात उसके दामाद राहुल सिंह व परिवार के चार-पांच सदस्यों ने मिलकर उसकी पुत्री को दहेज में कार नहीं देने पर जिंदा जलाकर मार दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से राहुल कुमार सिंह लगातार फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...