बरेली, नवम्बर 27 -- भमोरा। विवाह के चार साल बाद दहेज के लिए उत्पीड़न कर प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाली गयी, एक महिला के पति ने मायके में उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में ससुराल पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना भुता के गांव कोठा मक्खन की महिला अनीता ने बताया कि उसका विवाह चार साल पहले संजीव कुमार के साथ हुआ था। उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी को लेकर महिला को पीटकर घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि महिला के ताऊ की मौत पर पति आया था। इसी दौरान महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने पति संजीव कुमार, सास ज्ञानवती, ससुर हरि प्रसाद, ननद रीना, किरन,,स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.