पत्नी को जहर देकर हत्या के आरोप में वांछित गिरफ्तार
रुडकी, मई 29 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 15 मई को ग्राम बिजौली, कोतवाली मंगलौर निवासी फारूक अहमद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन रिहाना को उसके पति सत्तार निवासी ग्राम अकबरपुर झौझा ने जहर देकर मार दिया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सत्तार अहमद फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- पत्नी को जहर देकर हत्या के आरोप में वांछित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.