अलीगढ़, मार्च 11 -- रोरावर क्षेत्र के आसिफ बाग की घटना पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर दर्ज किया मुकदमालोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के आसिफ बाग में पारिवारिक रंजिश के चलते एक महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने और उसके पति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आसिफ बाग निवासी आविद सैफी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पिता मकसूद अहमद और भाई आमिर से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी मां रहीमन की हत्या के मामले में उसने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और न्यायालय में गवाही दी थी, जिसमें उसके पिता को सजा हो चुकी है और वह इस सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.