मुरादाबाद, मार्च 31 -- क्षेत्र में पति अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया, तो सड़क पर भटकती पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस में उसकी मदद शुरू कर दी है। जनपद बिजनौर के धामपुर निवासी महिला ने पहले पति से तलाक लेकर अफजलगढ़ निवासी युवक के साथ आर्य समाज में शादी की और ठाकुरद्वारा नगर में किराए के मकान में रहने लगी। दो साल तक लिव इन रिलेशन के बाद विवाह रचाने वाली महिला को पति धोखा देकर देर रात पूरा सामान समेटकर भाग गया। देर रात पुलिस ने महिला को बदहवास हालत में सड़क पर भटकते हुए देखा, तो उसकी मदद के साथ ही बिजनौर पुलिस से मदद दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.