बुलंदशहर, अगस्त 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा निवासी विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह ग्रेटर नोएडा के कोट निवासी युवक से संपन्न हुआ। कुछ दिन तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। उसके बाद उसका पति एक शादीशुदा महिला के साथ रहने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर मायके छोड़ आया। नौ अगस्त को आरोपी ने फोन करके गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसी समय एक अन्य नंबर से उसके साथ फोन पर दूसरे आरोपी ने बदसलूकी की। पुलिस ने सुनील निवासी कोट कासना ग्रेटर नोएडा व जितेंद्र निवासी नवादा उधैती बदांऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पत्नी को दहेज उत्पीड़न कर घर से निकाला, दूसरी महिला से संबंध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...