बरेली, मार्च 23 -- हिन्दुस्तान फॉलोअपशीशगढ़, संवाददाता ।पत्नी को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, उसके पास से तमंचा पर कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताते चले की गांव कल्याणपुर में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मार दी थी। गोली पत्नी के बाएं कंधे के पास लगी थी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला निशा को अस्पताल भिजवाया। घायल महिला के भाई मोनिश की तहरीर पर आरोपी पति राशिद पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में टांडा छंगा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार राठी, उपनिरीक्षक काजल कौशल की टीम आरोपी को तलाश कर रही थी। टीम ने बदनपुरी गांव के रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, दो जिंदा कारतूस एवं एक खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.