एटा, जून 25 -- एटा, पत्नी को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के घर से तमंचा पहले ही बरामद हो चुका है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन आरोपी पति शराब के नशे में भी बताया जा रहा है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ कोतवाली देहात धर्मेन्द्र सिंह, टीम ने आरोपी रमन उर्फ रोहन पुत्र रमेश चन्द्र कुशवाह निवासी बिजौरी कोतवाली देहात को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी तमंचा पहले ही बरामद हो चुका है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले महिला के गोली लगी थी। आरोपी पति ने बताया था कि रंजिश में हमलावर ने गोली मारी है। पुलिस जांच में तमंचा घर से बरामद हुआ थ...