पत्नी को गहना पहनाया फिर गला रेत कर मार डाला, दुबई से बिहार आए पति की हैवानियत
हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 7 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक खौफनाक वारदात हुई है। दुबई से लौटे एक शख्स ने यहां बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। यहां राजेपुर ओपी के नवादा गांव में सोमवार अहले सुबह दुबई से लौटे पति ने मायके में रह रही पत्नी रिंकू कुमारी (26) की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव बेड के नीचे पड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज भगत खिड़की तोड़कर भाग गया। मनोज के भाई सनोज भगत से थाने पर पुलिस पूछताछ कर रही है। रिंकू के पिता राजेंद्र भगत ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। बरुराज थाने के हरनाही निवासी मनोज दुबई में काम करता है। 26 जुलाई को होनेवाली साली की शादी में शामिल होने वह आया था। रिंकू की बड़ी बहन ने मनोज का किसी महिला से अफेयर होने की बात कही। उसने बताया कि रात में मनोज व रिंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.