वरिष्ठ संवाददाता, मई 2 -- आईपीएल के सट्टे में करोड़ों रुपये हारकर लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन (35) ने कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट के 11वें माले से कूदकर जान दे दी। वह कई साल से आईपीएल और ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। सुसाइड नोट में भी उन्होंने पत्नी को सॉरी लिखकर कहा कि सट्टे की लत छोड़ न पाने के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए। दो मोबाइल, सुसाइड नोट कब्जे में लिए।11वीं मंजिल से कूदकर दी जान एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कस्बे के रहने वाले थे। दो साल से यहां जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहते थे। शिवानी फिनिक्स पलासियो मॉल में मैनेजर हैं। एक वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.