लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, संवाददाता। निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव नगराम के अक्रूदू से ग्रामीणों की मदद से पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया कि रविवार रात मजदूर राजेश रावत ने अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय उनके पांचों बच्चे गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। जब बच्चे वापस लौटे तो घर में मां का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।मंगलवार को आरोपी के पैतृक गांव में देखे जाने की सूचना मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.