हरिद्वार, मार्च 9 -- सिडकुल थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उसे रावली महदूद क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में सिडकुल क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। परिजनों ने आरोपी पति राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश व हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल पर आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प...