जमशेदपुर, मार्च 20 -- टेल्को में रॉक गार्डेन (जंगल एरिया) के पास बुधवार रात अधमरा कर पत्नी को कार से फेंकने आए टाटा मोटर्सकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। टेल्को पुलिस के पहुंचते ही उसे सौंप दिया। पुलिस ने टाटा मोटर्सकर्मी को हिरासत में ले लिया है, जबकि महिला को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोविंदपुर का निवासी है और टाटा मोटर्स में कार्यरत है। घायल महिला उसकी पत्नी संगीता देवी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसे कार में डालकर सुनसान इलाके में फेंकने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर ...