सुल्तानपुर, मार्च 15 -- चांदा, संवाददाता। रविवार को चांदा पुलिस ने पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पति को घटना के बाद गिरफ्तार गुरुवार की रात कल्पना धुरिया पत्नी रामबली धुरिया निवासी शुकुल उमरी थाना चांदा जनपद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी । मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों के हस्तक्षेप के बाद भाई बृजेश कुमार धुरिया निवासी राजापट्टी थाना लंभुआ की तहरीर पर बहनोई रामबली धुरिया व पति केभाई दरोगा धुरिया व उसकी पत्नी सुमन धुरिया के सहित तीन लोगों के खिलाफ चांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर चांदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को पत्नी की हत्या आरोपी पति रामबली धुरिया पुत्र राममिलन धुरिया निवासी शुकुल उमरी को ग...