बागपत, मार्च 18 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में विवाहिता चंचल को ईंटों से कूचकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दहेज हत्या आदि की धाराओं में उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के सांकरौद गांव में गत 25 फरवरी को विवाहिता चंचल की ईटों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद आरोपी देवर साहिल फरार होने के लिए मकान की छत से कूद गया था। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया था। चंचल के लोनी गाजियाबाद निवासी पिता रवि प्रकाश ने तभी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी के बाद से ही पति नवीन, देवर साहिल और शिवम, सास, फूफा देशराज ओर बुआ गीता चंचल पर दहेज में कार, नगदी और घरेलू सामान लाने का दवाब बन रहे थे। उसके मना करने पर 25 फरवरी को सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तभी घायल आरोपी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.