मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- छपार। गांव सिम्भालकी में मामूली कहासुनी के चलते पत्नी की पौधे लगाने वाली ड्रिल मशीन(बर्मा) से हत्या करने के फरार आरोपी पति को पुलिस ने खामपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि क्षेत्र के गांव सिम्भालकी निवासी पूरण सिंह पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह ने शनिवार देर रात में शराब के नशे में धुत होकर मामूली कहासुनी के चलते पौधे लगाने वाली ड्रिल मशीन(बर्मा) से हमला करके अपनी 45 वर्षीय पत्नी सविता की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। रविवार देर रात में पुलिस ने उसे खामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.