नई दिल्ली, जनवरी 26 -- गुजरात के जामनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचेश्वर टावर के पास दिनदहाड़े 28 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदिनाथ अपार्टमेंट निवासी निलय कुंडालिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की वजह प्रेम विवाह बताया जा रहा है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना साला था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जब निलय अपने घर के पास था, तभी उनके साले मनीष मोरी ने अपने एक साथी सोहिल के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान निलय की पत्नी भी वहीं मौजूद थी। उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया, लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से निलय को गंभीर हालत में जीजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.