चतरा, मई 12 -- चतरा संवाददाता कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के लारा लुटूदाग गांव में रविवार की देर रात एक पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता की रड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक लारा लुटूदाग गांव निवासी कुलेश्वर यादव था। वैसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों मृतक के पुत्र भोला यादव और भोला की पत्नी पूनम देवी उर्फ पूनम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि रविवार की रात दस बजे पारिवारिक विवाद के कारण कुलेश्वर यादव उर्फ कुली यादव की हत्या उसके पुत्र और पुत्र वधु एवं अन्य के द्वारा गला दबा कर एवं लोहे के पाईप से मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले को लेकर 11 मई 2026 को राजपुर थाना में लिखित शिकायत हुई। बताया गया ...