मधुबनी, अप्रैल 19 -- मो. माजिद हरलाखी। मोहनपुर गांव निवासी राजलाल राम के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट, घर मे तोड़फोड़ व आगजनी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पत्नी हिना देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पति राजमिस्त्री का काम करता है। बावजूद पत्नी को घर चलाने के लिए दूसरे के यहां मजदूरी करना पड़ता है। पति से उसे कोई मदद नही मिलती है। बीते शनिवार को पति अपनी पत्नी के साथ अनावश्यक गालीगलौज करने लगा। मना करने पर वो घर मे तोड़फोड़ किया और टाटी में आग लगा दिया। यह भी पढ़ें- पत्नी को लाठी से पीटकर किया बेहोश हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दु...