संभल, मार्च 27 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी सिमाला पत्नी सुरेन्द्र ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि गुरुवार शाम घरेलू विवाद के चलते महिला को पीटकर घायल कर दिया था। महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...