उरई, मार्च 13 -- जालौन। पति द्वारा पत्नी के साथ आए दिन मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी सुंप्रिया ने पुलिस को बताया कि उनके पति यशवंत दिन घर के कामकाम में कमी निकालकर उसके साथ विवाद का कोई न कोई बहाना ढूंढते हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर का काम कर रही थी। तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज कर मारपीट करने लगे। शिकायत करने पर धमकाया भी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...