हापुड़, मार्च 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने शादी के बाद पति पर उसके साथ दांपत्य संबंध नहीं रखने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि पति ने परिजनों के दबाव में उससे शादी की थी। पति किसी अन्य महिला के साथ शादी करना चाहता था। इतना ही नहीं दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दर्ज मुकदमे में देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को दिल्ली आईपी एक्सटेंशन मधु विहार निवासी राहुल अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ...